आईपीएल सीजन 15 के शुरू होने में अब कुछ इस समय बचा है और सभी टीम के खिलाड़ी आईपीएल में सिरकत करने लिए मुंबई पहुँचने लगे है। इस बीच सभी 10 फ्रेंचाइजीज ने खिलाडियों के लिए अपनी तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली है।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वा सीजन 26 मैच से शुरू से होगा उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले दुनिया के सामने मुंबई इंडियंस की जर्सी को पेश किया था। जिसके बाद आज यानि शनिवार 12 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने भी टीम की न्यू जर्सी को दुनिया के सामने पेश किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी न्यू जर्सी का विडियो अपने सोशल मीडिया हेंडल पर शेयर लिया है। जहाँ टीशर्ट में हमे पुरानी वाली शेड तो नजर आ रही है, लेकिन इस बार रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशनल फ्रेंचाइजी ने जर्सी में शामिल किया है। जैसा की आपको मालूम हो की पिछले कुछ सालों से दिल्ली की जर्सी में एक शेर नजर आ रहा था वो इस बार आपको टीशर्ट में आगे की तरफ देखने को मिलने वाला है। जर्सी के फ्रंट साइड में टाइगर की दहाड़ वाला लोगो लगाया गया है वहीँ पीछे की तरफ पंजे के निशान हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को जर्सी को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम से लॉच किया है साथ ही इस सीजन में नई जर्सी लॉंच करने वाली दूसरी टीम दिल्ली कैपिटल्स है। आईपीएल सीजन 15 सबसे पहले जर्सी लॉंच करने वाली टीम मुंबई इंडियंस बनी। और आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने भी अपनी नई जर्सी में कई बदलाव किए है जो इस बार कुछ अलग दिख रही है। 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इस बार जर्सी में नेचर यानि प्रकर्ति पर अधिक फोकस किया है जहाँ पर नई जर्सी में 5 मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश एक साथ देखने को मिल रहे है।
आपको मालूम हो की दिल्ली कैपिटल्स की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही 16 करोड़ रुपए देखर रिटेन कर लिया था इसके अलाव दिल्ली ने अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ और एनरिक नोर्किया को 6.5 करोड़ देखर रिटेन कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की नजर होगी की इस बार टीम इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 15 का ख़िताब जरुर जीते क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में एक बार भी ख़िताब जितने में सफल नहीं हो पाई। हालाँकि दिल्ली टीम 2020 के आईपीएल सीजन 13 में फाइनल मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल खेला था लेकिन मुंबई इंडियंस को हराने में दिल्ली विफल रही थी।