खेल: शिखर धवन ने अपनी बांसुरी बजाने वाली वीडियो कई बार शेयर कर अपने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। एक बार फिर उन्होंने बांसुरी बजाते हुए एक वीडियो शेयर की जिसमें पृथ्वी शॉ भी हैं। दोनों क्रिकेटर्स किशोर कुमार के गाने ‘ये शाम मस्तानी’ की धुन बजा और गा रहे हैं।
धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, “थर्सडे ट्यून साथ ही सुपरस्टार सिंगर पृथ्वी शॉ। इन दोनों बल्लेबाजों का वीडियो सामने आते ही तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 17 घंटे के भीतर 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ये गाना साल 1971 में रिलीज हुआ था, ये कटी पतंग फिल्म का मशहूर गाना है जिसे राजेश खन्ना और आशा पारेख पर दर्शाया गया है।