18 अगस्त 2021:कैसा होगा आज का दिन, जानि‍ए अपनी राशि का हाल

18 Aug, 2021
Share on :

मेष (Aries): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज के दिन पेमेंट से संबंधित भागदौड़ और मानसिक अस्थिरता महसूस होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन में सेल्स या मार्केटिंग हेतु ज्यादातर दिन ऑफिस के बाहर गुजारना पड़ सकता है।पारिवारिक जीवन में जीवन साथी के साथ बहस होने के आसार दिख रहे हैं, पर आपसी प्रेम और एक दूसरे के प्रति परवाह भी महसूस होगी।विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा।प्रेमी युगलों को एक दूसरे के प्रति बेवजह शंका उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।सेहत के मामले में जिनको सर्वाइकल से संबंधित परेशानी रहती है, उनको ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा।
‘ॐ गण गणपतये नमः’का जप करने से लाभ होगा।

वृष(Taurus): वृष राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हों सकतें हैं। लंबे समय से चल रही कोई बड़े ऑर्डर्स की बात आज बन जाने के पूरी संभावनाएं दिखाई दे रही है। नौकरी पेशा लोगों को उनके काम की जिम्मेदारियों के वजह से ज्यादातर दिन व्यस्त रहेगा।पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा।विद्यार्थी मित्रों को आज अपने पढाई में ज्यादा ध्यान देने की सतर्कता रखनी पड़ेगी, किसी भी मनोरंजक कार्य में आपका ध्यान बंटना नहीं चाहिए।प्रेमी युगलों को आज का दिन एक दूसरे के प्रति अत्यंत भावुकता महसूस करवाने वाला रहेगा।सेहत में जिनको ह्रदय विकार की तकलीफ हैं, उनको ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी।
‘महालक्ष्मी स्तोत्रम’का जाप करें।


मिथुन(Gemini):मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन तेजी की स्थिति दर्शाने वाला रहेगा। खास करके जो लोग पेट्रोकेमिकल्स या शेर बाजार से जुड़े हुए हैं, उनको आज का दिन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने सहकर्मी या ऊपरी अधिकारी से अपने काम के प्रति प्रशंसा मिल सकती है।पारिवारिक जीवन में बेवजह तर्क-वितर्क में ना उलझें। कुछ परिस्थितियों को नज़रअंदाज करना ही आप के लिए सलाह दायक है।विद्यार्थी मित्रों को आज कोई लंबे समय की महेनत का फायदा मिल सकता है।प्रेमी युगलों को आज का दिन बहसबाजी वाला महसूस होगा पर अंत में एक दूसरे के प्रति भावुकता भी महसूस होगी।सेहत में खानपान के अनियमितता पेट संबंधित परेशानियां बढ़ा सकती है।‘श्री विष्णु मंत्र’का जाप करें।

कर्क(Cancer ): कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा देखने मिलेगी। प्रतिद्वंदी व्यवसायिकों को परास्त करने के लिए आपको आज व्यापार आपकी मूल कीमत से भी निचे उतर कर भी करना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों में आज कामकाज का ज्यादा ही बोझ महसूस होगा, जिसके चलते मन व्यग्र रहने की संभावनाएं ज्यादा है।पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होने की आशंका है।विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ानेवाला रहेगा।
प्रेमी युगलों को आज कोई पुराणी गलतफहमी दूर करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है।
सेहत में कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करें।



सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन बहुत शुभ है। नौकरी पेशा लोगों का रोजाना काम सुगमता से चलता रहेगा, कोई बड़ी परेशानियां खड़ी होती नहीं दिखाई देगी।पारिवारिक जीवन में सदस्यों के बिच हुए गीले-शिकवे दूर होने से प्रसन्नता का माहौल निर्माण होगा और भावनात्मक करीबी महसूस होगी।विद्यार्थी मित्रों को आज के दिन में किसी अनचाही मानसिक दुविधा सता सकती हैं, तो अपने मानसिक संतुलन को पहले से ही सतर्क रखें।प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।भारी वजन उठाने से बचें और लंबे समय तक एक ही परिस्थिति में कोई भी कार्य करना टालें। अन्यथा नस का खिंच जाना या नस का जकड जाना इत्यादि तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।
‘सूर्य मंत्र’का जाप करें।

कन्या (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए आज का आज का दिन व्यापार में प्रगति होती दिख रही है। भाग्य का साथ भी आप को आज मिलेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा सुगमता वाला माहौल महसूस कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ अच्छा तालमेल वाला महसूस होगा।पारिवारिक जीवन में कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको बेहद्द प्रसन्नता होगी।विद्यार्थी मित्रों को अपेक्षित गुरु या सहपाठी का सहयोग मिलने से ख़ुशी महसूस होगी।प्रेमी जनों के लिए आज का दिन हंसीख़ुशी वाला रहेगा।शारीरिक थकान और पैरों के तलवों में दर्द महसूस हो सकता है।
‘श्री विष्णु मंत्र’का जाप करें।

तुला (Libra ): तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक हानि के संकेत दिख रहे हैं। जिसकी वजह से मानसिक संतुलन अस्थिर हो सकता है। कोई पार्टी के तरफ से पेमेंट का फंस जाना या माल के वापसी होना संभव है। नौकरी पेशा लोगों को आज वित्तीय प्रलोभन में ना आने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेवजह आपके नौकरी के सामने प्रश्नार्थ चिन्ह लगने के आसार दिख रहे हैं।
पारिवारिक जीवन में हास-परिहास और खुशनुमा वाला माहौल रहेगा।विद्यार्थी मित्रों को किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा खुद की योजनाओं पर निष्फलता प्राप्त होने की आशंका है।प्रेमी युगलों को कोई तीसरे व्यक्ति के बारे में भावनात्मक चर्चा टालने की सलाह दी जाती है।सेहत में जिनको बवासीर की तकलीफ हैं, उनको ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है।
‘महालक्ष्मी स्तोत्रम’का पाठ करें।

वृश्चिक(Scorpio): वृश्चिक वालों के लिए आज के दिन बहुत शुभ है। किसी महत्त्वपूर्ण सौदे या कॉन्ट्रैक्ट पर बात हो सकती है। लेकिन कोई भी कागज़ात साइन करने से पहले दो बार अवलोकन करें,अन्यथा किसी भी जालसाज़ी का शिकार होने की संभावनाएं हैं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस की राजनीती से दूर रहने की सलाह दी जाती है।पारिवारिक सदस्यों के बिच रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहेगा, पर दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ सकता है।विद्यार्थी मित्रों को आज के दिन में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।प्रेमी युगलों को किसी लंबी सहलगाह पर जाने का प्लानिंग करने से आज परहेज करना चाहिए, अन्यथा प्लानिंग आगे बढ़ने के या रद्द होने की संभावनाएं बनती दिखाई दे रही है।मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी महसूस हो सकती है, खास करके उठने, बैठने या सोने की परिस्थितियों में कोई भी बदलाव ना करें।
ॐ गण गणपतये नमः’का पाठ करें।

धनु(Sagittarius): धनु राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज ज्यादा विक्री होने से काफी अच्छा धनलाभ होते दिख रहा है। व्यापारिक सिलसिले से कोई यात्रा का भी प्रयोजन हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों का आज का दिन रोजाना काम में व्यस्तता वाला दिख रहा है।पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों के बिच अच्छा तालमेल और एक दूसरे के प्रति सहयोग के भावना दिखेगी।विद्यार्थी मित्रों को मन की चंचलता से पढाई से ध्यान हट सकता है।प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शरीर को आज काम की व्यस्तता के बिच थोड़ा आराम देते जाएं।कंधों में दर्द की संभावनाएं हो सकती हैं।
‘अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरम’ का पाठ करें।

मकर(Capricorn): मकर राशि वालों को आज का दिन रुकावटों और अड़चनों भरा दिखेगा। व्यापारिक परेशानियां कोई ना कोई तरीके से आपको परेशान करती रहेगी। फिर भी आप का व्यापार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को दिन सामान्य रहेगा, परन्तु दिन के दूसरे भाग में किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़ें।पारिवारिक जीवन में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने मानसिक संतुलन को मजबूत बनाएं रखने का प्रयास करें।विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन पुराने किसी निर्णय की वजह से दुविधा पूर्ण लगेगा।प्रेमी युगलों को किसी भी व्यावसायिक मैटर पर चर्चा करने से परहेज करना चाहिए।आपकी जीवन शैली में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से दूर रहें, अन्यथा गिरने या ठोकर लगने की संभावनाएं दिख रही है।
‘हनुमान चालीसा’का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius ): कुंभ राशि वालों को आज का दिन व्यावसायिक तथा पेमेंट संबंधित उठापटक करने वाला रहेगा। साझेदारी की व्यापारमें साझेदार से रिश्तों में खटाश आने की संभावनाएं दिख रही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।जीवनसाथी के बिच में भावनात्मक करीबी महसूस होगी।विद्यार्थी बंधुओं को आज का दिन नया कुछ करने का उत्साह दिलाने वाला रहेगा।प्रेमी युगलों को किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचकर रहना पड़ सकता है।प्रवास के दरम्यान सतर्कता बरतें। पुरानी कोई चोट या जखम दर्द महसूस करवा सकता है।
‘हनुमान चालीसा’का पाठ करें।

मीन (Pisces ): मीन राशि वाले नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन हिसाब-किताब संबंधी कोई भूल ना हों, वह सतर्कता बरतनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को भी किसी पार्टी का पेमेंट समय पर ना आने से वित्तीय व्यवस्था डामाडोल हो सकती है।पारिवारिक माहौल प्रसन्नता भरा और खुशनुमा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा का भी प्लानिंग हो सकता है।विद्यार्थी मित्रों को दिन की शुरुआत अच्छी होगी पर मध्यान्ह के बाद किसी विषय पर शंका का समाधान ना मिलने पर मन उदासीनता महसूस करेगा।प्रेमी जनों के लिए आज का दिन सामान्य दिख रहा है।सरदर्द और दांत का दर्द महसूस हो सकता है। उपचार के लिए लापरवाही ना करें।
‘अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं’का पाठ करें।

News
More stories
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियाल गांव में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री