भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे विधायक प्रदीप बत्रा की कैसे होगी नैया पार

01 Feb, 2022
Head office
Share on :

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। रुड़की के कई दर्जनों से ज्यादा लोग उन पर भ्रष्टाचार के आरोप सीधे-सीधे लगा रहे, तो क्या इस बार रुड़की की जनता उनसे अपना हिसाब पूरा करेगी।
रुड़की /हरिद्वार: रुड़की विधानसभा से दो बार लगातार विधायक रहे प्रदीप बत्रा का इस बार विरोध हो रहा है। विरोध इतना है कि कई जगह पर तो लोगों ने फ्लेक्स लगाकर फैल विधायक के स्लोगन आदि लिखकर भी अपना रोष प्रकट करने का काम किया है। शहर के लोग उन पर सीधे-सीधे भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगा रहे हैं। इसमें रामनगर दुकानों का मामला हो या फिर बीटी गंज सड़क चोरी होने के आरोप या फिर आदर्श नगर में जमीन कब्जाने जाने आदि के मामले से उनका विरोध बढ़ता ही जा रहा है। शहर की जनता का कहना है कि इस बार शहर विधायक को हार का सबक सिखाया जाएगा। अब यह पहले वाले प्रदीप बत्रा नहीं रहे जो कि लोगों के बीच सामंजस्य बनाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करते थे। अब तो समस्याओं का निराकरण करना तो दूर की बात यह किसी का फोन तक नहीं रिसीव करते हैं। शहर के लोगों का साफ कहना है कि भाजपा में इस बार टिकट को लेकर भी उनका पूरा विरोध चल रहा था लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी ने ऐसे भ्रष्टाचारी को टिकट देकर साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी भी भ्रष्टाचारी को अपना पूरा सपोर्ट करने का कार्य कर रही है। रुड़की विधानसभा कहीं जाने वाली भाजपा की सीट इस बार हार का मुंह जरूर देखेगी। लोगों ने साफ कहां है कि भ्रष्टाचारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वोट देना तो बहुत दूर की बात इन्हें अपने मोहल्ले या कालोनियों में भी घुसने नहीं देंगे। अब देखना होगा कि क्या शहर विधायक प्रदीप बत्रा लोगों की नाराजगी को दूर कर उनके दिलों में अपनी जगह बना पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला कल ही बताएगा।

Roorkee MLA Pradeep Batra


	
					
News
More stories
Uttarakhand Assembly Election 2022: भगवानपुर में देवर और भाभी की आमने-सामने की टक्कर