टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में उत्तर प्रदेश के ये 8 खिलाड़ी हैं पदक के प्रबल दावेदार

23 Jul, 2021
Head office
Share on :

23 जुलाई को शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में भारतीय एथलीट्स की टीम का हिस्सा बनकर मेरठ और बुलंदशहर के आठ एथलीट भी टोक्यो जा रहे हैं। शूटिंग में बुलंदशहर से मेराज अहमद खान और मेरठ से सौरभ चौधरी, एथलेटिक्स में मेंरठ से सीमा अंतिल, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी,बाक्सिंग में बुलंदशहर के सतीश कुमार और रोइंग में बुलंदशहर के ही अरविंद कुमार टोक्यो ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा बनेंगे।आपको बता दें शूटिंग के दोनों ही खिलाड़ी अपने इवेंट में ओलिंपिक रिकार्ड के बेहद करीब हैं। वही अन्य खिलाड़ी भी पुरी तैयारी के साथ जोश में हैं।

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में मेरठ के पांचों खिलाड़ी अपना पुरा दम दिखायेंगे। इसमें अन्नू रानी भाला फेक में हिस्सा लेंगी। वहीं प्रियंका गोस्वामी 20 किलोमीटर पैदल चाल में हिस्सा लेने जा रही हैं।सीमा अंतिल डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगी। यह उनका चौथा ओलिंपिक गेम्स है। वंदना कटारिया महिला हाकी टीम में फारवर्ड खिलाड़ी हैं। शूटिंग में सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल में और बुलंदशहर के मेराज अहमद खान मेंस स्कीट में हिस्सा लेंगे। मेराज रियो ओलिंपिक गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। बुलंदशहर के ही अरविंद कुमार पहली बार रोइंग में राजस्थान के अरुण लाल जाट के साथ मेंस डबल स्कल इवेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं बाक्सिंग में सतीश कुमार सुपर हैवी वेट, 91 किलो से ऊपर, भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के ओलिंपिक रिकार्ड
20 किमी पैदल चाल : एलिना लश्मानोवा, रसिया : 1.25.02 घंटे, 11 अगस्त 2012, लंदन ओलिंपिक।

जैवलिन थ्रो : ओस्लेडिस मेंडिस, क्यूबा : 71.53 मीटर, 27 अगस्त 2004, एथिना ओलिंपिक।

डिस्कस थ्रो : मार्टिना हेलमान, जर्मनी : 72.30 मीटर, 29 सितंबर 1998, सिओल ओलिंपिक।

10 मीटर एयर पिस्टल : मिखैल नेस्ट्रोव, रसिया, स्कोर-591, 14 अगस्त 2004, एथेंस ओलिंपिक।

मेंस स्कीट : मार्कस स्वेंसन, स्वीटजरलैंड एवं अब्दुल्ला अलराशिदी, स्वयंत्र, स्कोर-123, 13 अगस्त 2016 रियो ओलिंपिक।

हमारे एथलीट्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन यह है…

अन्नू रानी : जैवलिन थ्रोवर : 63.24 मीटर, 15 मार्च 2021, फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पटियाला।

प्रियंका गोस्वामी : 20 किमी पैदल चाल : 1.28.45 घंटे, 13 फरवरी 2021, सातवीं नेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप व ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता, रांची।

सीमा अंतिल : डिस्कस थ्रोवर : 64.84 मीटर, यूक्रेन कप डिस्कस थ्रो चैंपियनशिप 2004 किउ, यूक्रेन।

सौरभ चौधरी : 10 मीटर एयर पिस्टल : स्कोर-590, 15 जनवरी 2021, शूटिंग प्रतियोगिता, दिल्ली।

मेराज अहमद खान : मेंस स्कीट : स्कोर-122, आइएसएसएफ शूटिंग वल्र्ड कप 2016 रियो।

अरविंद सिंह : मेंस डबल स्कल इवेंट रोइंग : 6.36.92 मिनट, 07 मई, एशिया-ओसियान कंटीनेंटल क्वालीफाइंग रेगाट्टा, टोक्यो।

News
More stories
उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों के लिए धामी सरकार ने जारी किया आदेश, जानें क्या बोले सीएम