सावन का पहला सोमवार आज,मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़……..

26 Jul, 2021
Head office
Share on :

श्रावण विषेश: श्रावण मास के शुरू होने के विषय में भी विद्वानों का अलग अलग मत है कुछ चन्द्रमा के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत करते हैं. वही कुछ लोग सुर्य के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत करते हैं। चन्द्रमा के अनुसार रविवार से श्रावण मास की प्रारम्भ हो गया है। और आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। वहीं, सूर्य संक्रांति से श्रावण मास का प्रारम्भ मानने वालों के लिए यह सावन का दूसरा सोमवार है।
श्रावण के प्रथम सोमवार को भारत के सभी मन्दिरों को पुरे भव्य तरीके से सजाया गया है।आज सोमवार को राज्य के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। हरिद्वार के कनखल में दक्ष महादेव मंदिर में तड़के से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। वहीं जिले के अन्य शिवालयों में भी भक्त भगवान की पूजा और जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।वहीं ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में भी श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। भक्तों की आस्था इतनी है की उन पर बारिश और कोरोना संक्रमण के खतरे का भी कोई प्रभाव नही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान भोलेनाथ हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखेंगे।
मंदिर प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं की भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और अधिक पुख्ता किए गए हैं। श्रद्धालुओं से भी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। मंदिर में बिना मास्क व सैनिटाइजर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
हरिद्वार कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के कारण बाहरी राज्यों के शिवभक्तों को हरिद्वार आने पर रोक है। ऐसे में हरिद्वार से तीन हजार केनों में गंगाजल भरकर बाहरी राज्यों को भेजा जा रहा है।
रविवार को हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा की ओर से विधि विधान से पूजन करने के बाद केनों में गंगाजल भरा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने तीन हजार केन ट्रक से बाहरी राज्यों को भेजे।

ये गंगाजल के तीन हजार केन ट्रक से पश्चिमी यूपी और दिल्ली एवं हरियाणा के शिवालयों के लिए भेजे गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से शिवभक्तों की आस्था का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। केन और टैंकरों से गंगाजल बाहरी राज्यों के लिए भेजा जा रहा है।

News
More stories
उत्तराखंड को समूचे देश में 2027 तक प्रथम स्थान पर है लाना : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी