CBSE 12th Result:लड़कियों ने फिर मारी बाजी लड़कों फिर पछाड़ा,पढ़िए पूरी खबर

30 Jul, 2021
Head office
Share on :

दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 99.37% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in,cbseresults.nic.in पर उपलब्ध है।लड़कियों ने इस साल लड़कों से 0.54% बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का परिणाम 99.67% रहा जबकि लड़कों का 99.13% रहा।वही 17016 विदेशी छात्रों में से, कुल 17003 ने इस साल सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे विदेशी छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.92% रहा है।

सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा के नतीजो में लड़कियों के परिणाम लड़कों से बेहतर रहा है। 70,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने इस वर्ष 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि बोर्ड ने जानकारी देते हुए करीब 65,000 विद्यार्थियों के परिणाम प्रक्रियाधीन (UNDER PROCESS) दिखाए जा रहे हैं, इनकी घोषणा 5 अगस्त तक की जाएगी।सीबीएसई ने आज 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 99.37 पास प्रतिशत दर्ज किया है, जो पिछले साल के उत्तीर्ण प्रतिशत से काफी अधिक है। घोषित परिणामों में कुल 12,96,318 छात्रों को पास घोषित किया गया है। दिल्ली क्षेत्र में 99.84% रिजल्ट रहा है। कुल 2,91,606 छात्रों में से 2,91,135 को पास घोषित किया गया है।सीबीएसई के इस रिजल्ट से सभी छात्र काफ़ी खुश है।

News
More stories
खुशखबरी: मोदी सरकार करेगी वेतन में बड़ा बदलाव बेसिक सैलरी 15000 से बढ़कर हो सकती है 21000