Ram Janmabhoomi: सीएम योगी ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन,विकास कार्यों का लिया जायजा

15 Jun, 2023
Head office
Share on :

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हनुमानगढ़ी का दौरा और मंदिर निर्माण कार्य की जांच प्रदेश के विकास का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी यहां उपस्थिति और सक्रियता से यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की संरक्षा के प्रति समर्पित है।

सीएम योगी ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाए शीश

राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई।

अयोध्या दौरे का आगाज संकट मोचन हनुमान के चरणों में दर्शन-पूजन से किया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के आश्रम में भी पहुंचे। वहां उन्होंने आशीर्वाद लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ अब सूर्य कुंड और गुप्तारघाट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इन स्थानों पर उनके आगमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सूर्य कुंड पर प्रकाश और ध्वनि पर आधारित कार्यक्रम की तैयारी भी चल रही है।

राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हनुमानगढ़ी का दौरा और मंदिर निर्माण कार्य की जांच प्रदेश के विकास का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी यहां उपस्थिति और सक्रियता से यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की संरक्षा के प्रति समर्पित है।

News
More stories
धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन को मात्र औपचारिकता न समझे अधिकारी- CM धामी