Aaj ka Panchang: जानिए 06 July 2023 का पंचांग और शुभ मुहूर्त!

06 Jul, 2023
Head office
Share on :

Aaj ka Panchang 6 july 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 6 जुलाई 2023 का पंचाग…

आज की तिथि
आज के पंचांग के अनुसार 6 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित है. आज के दिन विष्णु जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन यानि श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है, आज तृतीया की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.

वार- गुरुवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया, 06:30 एएम तक
क्षय तिथि- चतुर्थी, 03:12 एएम, जुलाई 07 तक
नक्षत्र- धनिष्ठा, 12:25 एएम, जुलाई 07 तक
योग- प्रीति, 12:00 एएम, जुलाई 07 तक
करण- विष्टि, 06:30 एएम तक
द्वितीय करण- बव, 04:49 पीएम तक

सूर्योदय- 05:29 एएम
सूर्यास्त- 07:23 पीएम

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 10:06:36 से 11:02:13 तक, 15:40:18 से 16:35:55 तक
कुलिक- 10:06:36 से 11:02:13 तक
कंटक- 15:40:18 से 16:35:55 तक
राहु काल- 14:09:55 से 15:54:12 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 17:31:32 से 18:27:09 तक
यमघण्ट- 06:24:08 से 07:19:45 तक
यमगण्ड- 05:28:30 से 07:12:47 तक
गुलिक काल- 08:57:04 से 10:41:21 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:57:50 से 12:53:27 तक

आज का मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

आज का उपाय : गुरुवार का व्रत रखें और आटे की लोई में चना दाल, गुड़ व हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

News
More stories
हरिद्वार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा आंचल कैफे का उद्घाटन किया गया।