जानिए कौन है ? दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी, जिनसे CM धामी मिले

19 Aug, 2023
Head office
Share on :
Chess Player tejas tiwari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी,” अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया। आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।”

जानकारी के लिए बता दे, तेजस तिवारी ने भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी के तौर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है। UKG में पढ़ने वाले हल्द्वानी निवासी तेजस की उम्र में जहां बच्चे ठीक से बोलना व पढ़ना भी नहीं सीख पाते है, उस उम्र में साढ़े 5 साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गए है। जून में निकली फिडे रेटिंग में तेजस को 1149वीं रेटिंग मिली है।

इसके साथ ही तेजस अब तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई शतरंज प्रतियोगिताएं भी जीत चुके है।

News
More stories
15-21 वर्ष के बच्चों के लिए जल्द शुरू होगी खेल छात्रवृत्ति योजना,खिलाड़ियो को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा अवसर-रेखा आर्या