दो दिवसीय दौरे पर उतराखंड पंहुचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा, जगह-जगह उमड़े कार्यकर्ता; भव्य स्वागत

20 Aug, 2021
Head office
Share on :

देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मुहर लगाने जा रही है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं। नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली , नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया।माना जा रहाहै कि मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर भी इन बैठकों में गहन मंथन किया जाएगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी ब्रिज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। वही एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट,मेयर सुनील उनियाल इतवार सिंह रमोला,अशोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वही श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।

News
More stories
असत्य कभी सत्य को पराजित नहीं कर सकता और आतंक कभी आस्था को कुचल नहीं सकता।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी