हरियाणा सरपंच एसोसिएशन में दो फाड़, 5 नवंबर को होने वाली रैली के विरोध

30 Oct, 2023
Head office
Share on :

टोहाना। हरियाणा सरपंच एसोसिशन के बैनर तले टोहाना में 5 नवंबर को सरपंचों की रैली का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर सरपंचों के यूनियन में दो फाड़ हो गई है। एक तरफ जहां सरपंच रैली के समर्थन में हैं, वहीं दूसरा तरफ एक बड़ा धड़ा रैली में राजनीतिक लोगों के आने चलते उसके खिलाफ आ चुका है। रैली के विरोध में सरपंच ने कहा कि सरपंचों का यह आंदोलन हाइजैक हो चुका है। कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए और टोहाना से विधायक के टिकट लेने के लिए अपने नेताओं को बुला रहे हैं। इसलिए सरपंच इस रैली में नहीं जाएंगे और इसका विरोध करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में सरपंच सुशील सहारण ने बताया कि हरियाणा में सरपंच अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा सरकार से उनकी मांगे माने जाने की गुहार लगा रहे हैं। इसी क्रम में टोहाना में 5 नवंबर को एक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। क्योंकि ये आंदोलन अब हाइजैक हो चुका है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैन के द्वारा टोहाना में बड़ी रैली की घोषणा की गई है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा एवम दीपेंद्र हुड्डा के आने की सूचना है। जिसके चलते अनेक सरपंच इसके विरोध में आ गए हैं।

News
More stories
ईडी ने एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को 2 नवंबर को तलब किया