देवभूमि की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना परिवार जैसा मानती: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

18 Mar, 2024
Head office
Share on :

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना परिवार जैसा मानती है, इसलिए जनता ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। दोपहर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुका है और उन्होंने अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के क्या परिणाम आने वाले हैं और देश की जनता किधर जाने वाली है, जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया आगे बढ़ रहा है, ये सभी को दिखाई भी दे रहा है। हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी यही बताते हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों ने बताया दिया था भारत का मन किस ओर जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है, इसलिए उत्तराखंड से पांच लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। मुख्यमंत्री धामी ने इंडिया गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि केवल और केवल अपने परिवारों और पार्टियों का बचाने के लिए गठबंधन किया गया है। इसमें हर कोई दूल्हा बनना चाहता है पर बाराती कोई नहीं। इसलिए देश की जनता भलीभांति समझ गई है कि ये गठबंधन देश के हित में नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि फिर मोदी के हाथों देश की बागडौर सौंपनी है और भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाना है।

News
More stories
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन में शामिल नहीं हुए