देहरादून:, 22 मई 2024: एनजीटी के आदेश के बाद अब नदी किनारे की बस्तियों को हटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। नगर निगम ने प्रथम चरण में 27 बस्तियों को चिह्नित किया है और साथ ही नोटिस भी जारी किए गए हैं।
कांग्रेस का विरोध: कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बस्ती वासियों के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने नगर निगम आकर नगर आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है और 30 दिन का समय दिया है कि सरकार बताए कि उन्हें मालिकाना हक कैसे दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो कांग्रेस द्वारा राज्य व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
शुभम कोटनाला