उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक युवक मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चंबल नदी के किनारे उस समय हुई जब युवक नदी में स्नान कर रहा था।
यूपी के इटावा में एक मगरमच्छ ने एक युवक के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरीके से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा।
चंबल नदी के किनारे पर गया था युवक
इटावा जिले से होकर गुजरी चंबल नदी में आए दिन मगरमच्छ दिखाई देते रहे हैं। यहां कभी-कभी मगरमच्छ चंबल नदी के किनारे पर मौजूद लोगों के ऊपर हमला भी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां जगतनारायण चंबल नदी के किनारे पर किसी काम से गए हुए थे। तभी अचानक से मगरमच्छ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। मगरमच्छ की हमले के बाद जगतनारायण बुरी तरीके से जख्मी हो गए और जैसे तैसे उन्होंने अपनी मगरमच्छ से जान बचा ली। इस घटना के बाद उन्होंने परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जख्मी हालत में जगतनारायण को देखा तो सदमे में आ गए फिर उसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खून से लतपत हालत में मिला था युवक
परिवार के लोगों ने जगत नारायण के ऊपर मगरमच्छ के द्वारा हमले किए जाने के मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि जगत चंबल नदी के किनारे गया हुआ था तभी उसके ऊपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद वह बुरी तरीके से लहू लुहान हो गया था। जिसके बाद हम लोग तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर भागे। तो वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मगरमच्छों की संख्या हमेशा देखी जाती रही है लोगों के ऊपर यहां हमले होते रहे हैं। लेकिन जगत नारायण की हिम्मत रही कि उसने मौत के मुंह से अपनी जान बचाई।
अशरफ अंसारी, इटावा