गर्मी से बेहाल जनता, प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी
देश की राजधानी दिल्ली समेत मध्य और उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी के चपेट में है। दिल्ली में तो गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि शहर को “आंख की भर्ती” तक कह दिया जा रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार दिल्ली में भीषण और तुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इस भयानक गर्मी को लेकर प्रशासन द्वारा कई अलर्ट भी जारी किए गए हैं।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तापमान
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में भी भिन्नता देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गर्मी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ रही है, जिसे दिल्ली देहात कहा जाता है। दिल्ली की उत्तर पश्चिम लोकसभा में आने वाले मुंगेशपुर गांव में पिछले कई दिनों से तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बुधवार को मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में इससे ज्यादा भीषण गर्मी आज से पहले कभी भी इतिहास में दर्ज नहीं की गई है।
गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह
इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखना चाहिए और केवल जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। बाहर निकलते समय ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए, सिर पर टोपी या छाता रखना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सचेत रहें
गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति भी लोगों को सचेत रहना चाहिए। यदि आपको अत्यधिक गर्मी लग रही हो, सिरदर्द, चक्कर आना, या उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
रिपोर्ट रोनित मोर्या
दिल्ली