प्रयागराज में मेदांता हॉस्पिटल: विश्वस्तरीय उपचारों का वादा

03 Jun, 2024
Head office
Share on :

मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ ने हाल ही में प्रयागराज में अपनी सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। यह अस्पताल, जो पहले से ही लखनऊ और गुरुग्राम में स्थित है, अब प्रयागराज के लोगों को भी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।

मेदांता हॉस्पिटल, प्रयागराज में क्या है खास:

प्रयागराज। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से प्रेस क्लब में एक कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमे मेदांता के चिकित्सा
निदेशक राकेश कपूर ने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल का इस साल पांच वर्ष पूरा हो जायेगा। हमें विश्व स्तरीय इलाज दिया जा रहा है। आईसीयू में 300 बेड हैं। रेडियन की सबसे अच्छी व्यवस्था है। टेक केयर वार्ड में ट्रीटमेंट किया जाता है। आज प्रदेश में सम्पूर्ण इलाज की व्यवस्था है।प्रयागराज शहर के द्वारिका अस्पताल में मेदांता हॉस्पिटल की ओपी नियमित संचालित की जाती है। ओपीडी के बाद 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है। मेदांता हॉस्पिटल में इलाज मंहगा है,जबकि इस तरह नहीं है।

सरकारी अस्पतालों में इलाज बहुत मंहगा है। रात में इंजोग्राफी हो जाती है। गरीब मरीजों का 200 लोगों का हार्ट ट्रांसप्लांट कर लिए हैं।वही डॉ गौरंगा मजूमदार ने कहा कि मेदांता हॉस्पिटल में इलाज की अच्छी व्यवस्था है। सभी तरह की शल्य चिकित्सा होती है। बाल रोग के इलाज की व्यवस्था है। भविष्य में और सुविधा प्रदान की जाएगी है।
डॉ. रवि शंकर न्यूरो सर्जन ने कहा कि मेदांता में अच्छी सुविधा है। मैन, मशीन, मैथेड और मेटरियल का समन्वय है। मिर्गी का ऑपरेशन किया गया। लकवा का अच्छा इलाज होता है।
शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट एक ही छत के नीचे किया जाता है। और तो और इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध हैं I

रिपोर्ट : विमल श्रीवास्तव

News
More stories
मेरठ: सेंट्रो कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत!