तेंदुए का हमला: गन्ने के खेत में काम कर रहे बालक को घायल कर फरार

15 Jun, 2024
Head office
Share on :

बहराइच, : कल रात 8 बजे, निशानगाड़ा रेंज के कुटिया रमपुरवा गांव में एक भयानक घटना सामने आई। 11 वर्षीय बालक सुखराज, जो अपने घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में काम कर रहा था, उस पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया।

तेंदुए ने बालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक ने तेंदुए से बचने के लिए लगभग 5 मिनट तक संघर्ष किया, जिसके बाद उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया गया।

घायल अवस्था में, बालक को परिजन और वन विभाग की टीम पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने बालक को गंभीर चोटों के कारण सीएचसी रेफर कर दिया।

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट – उवेश रहमान, बहराइच

News
More stories
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्त: एक महत्वपूर्ण पहल