यमुना नदी ( दिल्ली ) नाले में हुई तब्दील,बाइक से पार कर रहे लोग ।

20 Jun, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली में पिछले कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत अब लगातार और ज्यादा बढ़ती जा रही है और राजधानी दिल्ली में जल संकट और ज्यादा गहराता जा रहा है आपको बता दें कि पिछले साल जिस तरह से देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बरसातो के बाद इतना बढ़ गया था और यमुना का पानी दिल्ली की सड़कों पर आ गया था जिसके बाद आउटर रिंग रोड को बंद करना पड़ा था तो एक तस्वीर वह थी और अब दूसरी तस्वीर जो आपको हम दिखाने जा रहे हैं वह भी यमुना नदी की है जिसे देखकर आप पूरी तरह से हैरान ओर दंग ररह जाएंगे।

वीडियो -1 यमुना नदी
नदी को पैदल पार करते स्थानीय

देखिए किस तरह से जो यमुना का जलस्तर है वह कितना ज्यादा कम हो चुका है कि अब लोग इसे पैदल पार कर रहे हैं यहां तक की अब यमुना के अंदर बहुत थोड़े से जलस्तर में लोग बाइक तक चला कर इसे पार तक कर रहे हैं तस्वीर राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके स्थित यमुना नदी की है जहां पर देखिए किस तरह से यमुना का जलस्तर बिल्कुल कम हो चुका है जल को मापने वाले हाशिये के पास किस कदर सूखा पड़ा है। इतनी बड़ी यमुना के अंदर अब महज़ थोड़ा सा ही पानी रह गया है और शायद यही वजह है कि दिल्ली वालों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है, अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को पानी के चलते और ज्यादा परेशान होना पड़ेगा और दिल्ली वासियों की मुश्किल है और ज्यादा बढ़ जाएंगी।

वही दूसरी ओर वज़ीराबाद बैराज के बाद तो यमुना पूरी तरह से नाले में ही तब्दील हो चुकी है। और बैराज के बाद यमुना में नजफगढ़ ड्रेन का गंदा पानी बह रहा है जिसे चंद्रावल STP प्लांट में साफ कर दिल्ली वालों को पिलाया जा रहा है।

और यही गन्दा पानी आगे साउथ दिल्ली के कालिंदी कुंज तक जा रहा है। क्योंकि यमुना में जो थोड़ा बहुत पानी वज़ीराबाद तक है उसे बैराज पर ही रोक पर वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल ककया जा रहा है। अब ऐसे में मानसून से पहले तो नही लगता के यमुना के जलस्तर में कोई सुधार आ सकता है।

रोनित मौर्या
दिल्ली

News
More stories
दिल्ली नगर निगम नरेला जोन ने अवैध मस्जिद को किया जमींदोज