देहरादून में पेड़ों के कटान के विरोध में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने जताया रोष

23 Jun, 2024
Head office
Share on :

देहरादून: राजधानी देहरादून में दिलाराम चौक से लेकर सीएम आवास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे पेड़ों के कटान के विरोध में आज सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और उन्होंने पेड़ों के कटान का विरोध किया।

बाइट: अनूप नौटियाल, संस्थापक एसडीसी फाउंडेशन

प्रदर्शन में आम जनता के साथ-साथ पूर्व सैनिक, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शहर में बढ़ते पेड़ों के कटान का विरोध किया और इससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

बाइट: अभिनव थापर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
बाइट: पर्यावरण प्रेमी

गौरतलब है कि इस साल जून माह में देहरादून में कई दशकों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। लोगों का मानना ​​है कि इस बढ़ती गर्मी का कारण शहर में हो रहे पेड़ों का कटान है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें संरक्षित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेड़ों का कटान इसी तरह जारी रहा, तो देहरादून अपनी हरी-भरी पहचान खो देगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  • पेड़ों के कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • सड़क चौड़ीकरण के लिए वैकल्पिक योजना बनाई जाए।
  • शहर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाए जाएं।

Tags : #देहरादून #पेड़_कटान #विरोध_प्रदर्शन #सड़क_चौड़ीकरण #पर्यावरण #सरकार_पर_सवाल

रिपोर्ट शुभम कोटनाला

News
More stories
सोनभद्र: आरटीआई कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, भूमि विवाद का आरोप