लखीमपुर खीरी: पलिया भीरा मार्ग पर फिर बाढ़ का पानी, पानी भरने से आवागवन हुआ बंद

09 Aug, 2024
Head office
Share on :

लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा मार्ग के ऊपर से एक बार फिर पानी बहने लगा है। पलिया तहसील में बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते बाढ़ के जलस्तर ने पलिया भीरा मार्ग पर फिर से व्यवधान पैदा कर दिया है। जिसके चलते नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा कराए जा रहे कार्य एक बार फिर से बाधित हो गया है।

बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से इस बार लगातार पलिया-भीरा मार्ग पर कई बार सड़क के ऊपर तेज रफ़्तार पानी ने स्मारक को बंद किया है। इस रफ्तार पानी के चलते कई जगह सड़क कट के बह गई। एक पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। जिसके चलते प्रशासन द्वारा भीरा-पलिया मार्ग को कई बार पूर्ण रूप से बंद करना पड़ा। कई बार भारी वाहनों के संचालन को रोका भी गया। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग निकालते रहे। जिसके चलते कई बार पानी की तेज धार में दुर्घटनाओं की तस्वीर भी आई।

पानी कम होने के बाद NH ने टूटी सड़क और पुलिया पर तेजी से काम करना शुरू किया था। संभावना की जा रही थी एक सप्ताह के अंदर ही संचालन पूर्ण रूप से पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन एक बार फिर सड़क पर बढ़े बाढ़ के पानी ने जहां एक ओर आवागमन बाधित किया है। वहीं हाईवे द्वारा कराए जा रहे पुलिया और सड़क के कार्य को भी प्रभावित कर दिया है।उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने बताया कि बनबसा बैराज से लगभग एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। जिसके चलते कुछ जलस्तर बढ़ा है। पानी सड़क तक आ गया है। NH सड़क मरम्मत का जो कार्य कराया जा रहा था। उसके भी कुछ लेट लतीफ होने की संभावना है।

Tags : #पलियाभीरामार्ग #बाढ़ #लखीमपुरखीरी #बनबसाबैराज #नेशनलहाईवे #आवागमनबाधित

News
More stories
सम्पूर्णानगर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क हुआ बेपटरी, उपभोक्ता हो रहे परेशान