नारी सुरक्षा अभियान: स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास

09 Sep, 2024
Head office
Share on :

देशभर में बढ़ते अपराधों के बीच महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू परिवार की महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए, स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन ने “नारी सुरक्षा अभियान” के तहत रोहिणी सेक्टर 5 में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा की जानकारी और ट्रेनिंग देना था। हर उम्र की महिलाओं और बच्चियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजनकर्ता अंकित गर्ग और संस्था की फाउंडर निधि गुप्ता ने महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया और सुरक्षा के लिए स्प्रे भी बांटे।

अंकित गर्ग ने संदेश दिया कि किसी भी महिला या बच्ची को परेशानी होने पर वे पुलिस के साथ-साथ फाउंडेशन से भी मदद ले सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर किरण सेठी, चीफ कोच ट्रेनिंग दिल्ली पुलिस शिव कुमार, ACP राजवीर सिंह, निगम पार्षद धर्मवीर सिंह यादव और क्षेत्र के विधायक महेंद्र गोयल मौजूद रहे।

सब इंस्पेक्टर किरण सेठी, जिन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से जाना जाता है, ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए और किसी भी मुसीबत से निपटने के लिए होंसला बढ़ाया। विधायक महेंद्र गोयल ने कार्यक्रम और आयोजकों की जमकर सराहना की।

Tags : #नारीसुरक्षा #स्वाभिमानफाउंडेशन #आत्मरक्षा #महिलासशक्तिकरण #दिल्लीपुलिस

मानव कश्यप दिल्ली

News
More stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जेल में बंद आरोपी भी मांग सकते हैं अग्रिम जमानत