उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी का भव्य स्वागत

10 Sep, 2024
Head office
Share on :

नगर पालिका परिषद, गोला नवनियुक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी के प्रथम नगर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सुजीता कुमारी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है और मैं इसका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगी। महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही संभव है।”

नगर पालिका से सुजीता कुमारी शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नवीन पाण्डेय, जिला मंत्री महिला मोर्चा आरती भदौरिया, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, लवकुश शास्त्री, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, काके सहगल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: #सुजीता_कुमारी #महिला_आयोग #भाजपा #लखीमपुर_खीरी #महिला_सशक्तिकरण

रिपोर्टर: कमल त्रिवेदी

News
More stories
हिरणकी बख्तावरपुर रोड पर सेंट्रो कार में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी