सतना में सामूहिक दुष्कर्म: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में चार गिरफ्तार

23 Sep, 2024
Head office
Share on :

सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित एक अत्यंत दुखद घटना में, एक युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता घर से मेला देखने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी युवक ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ अपने साथियों के सहयोग से मानिकपुर तथा मैहर में सामूहिक दुष्कर्म किया आरोपियों की नीयत इतनी खराब थी कि वे युवती को बेचने की फिराक में थे।
पीड़िता को अर्धनग्न अवस्था में मैहर के ग्राम कुशेडी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पाया गया था।

घटनास्थल का निरीक्षण करने वाली पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़िता को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं।

तेज प्रताप कचेर
मैहर, मध्य प्रदेश

हैशटैग: सतना , सामूहिक_दुष्कर्म, अपराध , मध्यप्रदेश, महिला_सुरक्षा , पुलिस , राधा_सिंह
News
More stories
जानिए कौन है? रामधारी सिंह दिनकर जिनकी कविताओं से मिलती है प्रेरणा