सुल्तानपुरी में महिला सुरक्षा पर सवाल, बदमाशों ने चाकू से किया हमला

02 Oct, 2024
Head office
Share on :

सुल्तानपुरी, राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है। सुल्तानपुरी इलाके में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बदमाश महिला पर चाकू से हमला करता दिख रहा है। यह वीडियो दिल्ली पुलिस और सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का भीड़भाड़ वाले इलाके में एक महिला को चाकू से मारने की धमकी दे रहा है। वह महिला पर हमला भी करता है, लेकिन महिला पीछे हट जाती है। कुछ लोग बदमाश को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी एक और लड़का चाकू निकालकर धमकी देने लगता है। इस घटना से साफ है कि दिल्ली में बदमाशों को पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है।

जिले के डीसीपी के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर 2024 की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Tags : #दिल्लीपुलिस #महिलासुरक्षा #सुल्तानपुरी #चाकूहमला #वीडियोवायरल #दिल्लीसरकार

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन

News
More stories
खाद न मिलने से किसानों ने प्रदर्शन कर वितरण करने की उठाई मांग