चंडीगढ़. हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउटिंग जारी है. बुधवार साढ़े 11 बजे तक आए नतीजों में भाजपा को बढ़त मिली है. अंबाला, करनाल में भाजपा की जीत हुई है. वहीं, कांग्रेस मेयर चुनाव में अब तक पीछे है. अब तक के रुझानों में कई इलाकों में भाजपा को बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है और रोहतक में भाजपा आगे है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी, जो कि जारी है. चार नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है.
दरअसल, हरियाणा में 2 मार्च को हुए नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 51 लाख वोटर थे. हालांकि, 46 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस बार 7 नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए वोटिंग हुई थी. उधर, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हुए थे.
गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था और ईवीएम के जरिये चुनाव हुए थे. 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के नजीते भी आज घोषित होंगे. उधर, पानीपत नगर निगम की वोटिंग देरी से 9 मार्च को हुई थी और यहां पर भी नतीजे आज आएंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से मतगणना की पूरी तैयारियां की गई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में शराब के ठेके बंद किए गए हैं।
करनाल से मेयर चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता जीती
मेयर रेणु बाला गुप्ता मेयर प्रत्यशी,भाजपा, जीत
करनाल- पार्षद चुनाव- 20 वार्ड,जीत.
वार्ड -1- सुदेश रानी , भाजपा,जीत.
वार्ड- 2- बेबी पाल , भाजपा,जीत.
वार्ड -3- आजाद पप्पू लाठर आजाद,जीत.
वार्ड- 4 – भूपेंद्र नौतना, भाजपा, जीत.
वार्ड- 5 सुभाष चंद कंबोज, भाजपा,जीत.
वार्ड- 6- अंकित तीतोरिया, आजाद प्रत्यशी,जीत.
वार्ड- 7- जोगिंदर शर्मा, भाजपा, जीत.
वार्ड- 8- संकल्प भंडारी, भाजपा, जीत.
वार्ड- 9- सुजाता अरोड़ा, भाजपा, जीत.
वार्ड-10- आयशा कुमारी, आजाद प्रत्यशी,जीत.
वार्ड-11- संजीव मेहता, भाजपा, जीत.
वार्ड-12- मोनिका गर्ग, भाजपा, जीत.
वार्ड-13- ईश गुलाटी, आजाद,प्रत्यशी, जीत.
वार्ड-14- अमृत लाल जोशी, भाजपा, जीत.
वार्ड-15- प्रियंका सैनी, आजाद, प्रत्यशी, जी.
वार्ड-16- रानी धानक, भाजपा ,जीत.
वार्ड-17- ममता सैनी, भाजपा, जीत.
वार्ड-18- हरजीत सिंह लाडी, भाजपा जीत.
वार्ड- 19 – बाकी,नतीजे.
वार्ड- 20 बाकी नतीजे.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानी हार बोले- हम चुनाव में नहीं गए थे
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट लाइवःहरियाणा के नगर निकाय चुनाव के नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है. हुड्डा ने कहा कि भाजपा पहले भी जीती हुई थी. क्योंकि हम तो चुनाव में गए ही नहीं थे. मैं जब सीएम था, तब भी इन चुनावों में नहीं गया था और ना अब गया. यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है. हमारी कोई जीती गई सीट नहीं गई. भाजपा अपनी सीटों पर ही जीती है. जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था.