नैनीताल के सौड़ गांव में महिला पर भालूओं के झुंड ने किया हमला

15 Jan, 2024
Head office
Share on :

नैनीताल: उत्तराखंड में वन्य जीवों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नैनीताल से लगे सौड़ गांव में घास लाने गयी महिला भालूओं के झुंड द्वारा किये गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सौड़ गांव की खष्टी देवी अपने खेत के पास जंगल में मवेशियों के लिये घास लेने गई थी। इस दौरान तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद अन्य नीरज बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, दीपा जोशी, सुनीता उसके साथ मौजूद थे।

नीरज और पुष्कर ने साहस का परिचय देते हुए भालूओं पर डंडे और पत्थरों से हमला कर खष्टी देवी को उनके चंगुल से छुड़ाया।

लहूलुहान स्थिति मे महिला को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए बीडी पाण्डे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

ग्राम प्रधान वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि गांव के जंगलों में भालू आम बात है, लेकिन खेत के पास जंगल में पहले कभी नहीं देखा गया। पहली बार उन्होंने भालू को खेत के पास देखा है। गांव के लोग जानवरों के लिए चारा लेने जाते हैं और अब ग्रामीणों के लिए खतरा बढ़ गया है।

News
More stories
Jaipur : मुख्यमंत्री का भीलवाड़ा दौरा— प्रत्येक पात्र नागरिक को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना विकसित