Aaj Ka Panchang: पढ़ें शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

08 Jul, 2023
Head office
Share on :

आज का पंचांग 8 जुलाई 2023: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, सौभाग्य योग, गर करण और दिन शनिवार है. आज के दिन भद्रा और पंचक का साया है. पंचक पूरे दिन है, जबकि भद्रा 09:51 पी एम से अगली सुबह 05:30 ए एम तक है. हालांकि यह पंचक दोष रहित है, इसमें आप शुभ कार्य कर सकते हैं. भद्रा का वास पृथ्वी पर है, इसलिए उस समय में कोई शुभ कार्य न करें. आज रात 08:36 PM से रवि योग भी बन रहा है, जो कल सुबह 05:30 AM तक रहेगा.
आज शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनि देव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. न्याय के देवता शनि महाराज अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं. उनकी रक्षा करते हैं. जो लोग बुरे कर्म करते हैं, उनको वैसा ही फल प्राप्त होता है. शनिवार को शनि देव की पूजा शमी के फूल, नीले फूल, शमी के पत्ते, तिल, सरसों के तेल, काली उड़द आदि से करना चाहिए. पूजा के समय आप तिल या सरसों के तेल से शनि महाराज का अभिषेक कर सकते हैं. व्रत नहीं रख सकते हैं तो व्रत कथा को सुनें और शनि के उपाय करें. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या में लाभ होगा.

सूर्योदय का समय 8 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 1 बजकर 9 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक। भद्रा रात में 9 बजकर 51 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

News
More stories
भारत और पनामा के बीच चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए I