Aaj ka Panchang : आज 7 जुलाई का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 Jul, 2023
Head office
Share on :

Aaj Ka Panchang, 7 JULY 2023: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है और कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग देखना अनिवार्य माना गया है. क्योंकि पंचांग के जरिए ग्रहों की अच्छी-बुरी स्थिति का पता किया जा सकता है. जिससे शुभ व अशुभ मुहूर्त तय होते हैं. शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का व्रत त्योहार – नाग पंचमी 2023 (राजस्थान, बंगाल, बिहार)। मधुश्रावणी व्रत पूजन आरंभ।

सूर्योदय का समय 7 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 7 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज की ग्रह स्थिति
सूर्य राशि : मिथुन
चंद्र राशि : कुंभ
मंगल : सिंह
बुध : मिथुन
गुरु : मेष
शुक्र : सिंह
शनि : कुंभ वक्री
राहु : मेष
केतु : तुला

आज का शुभ मुहूर्त 7 जुलाई 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 जुलाई 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

News
More stories
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की माँग को लेकर विधानसभा की ओर कूच कर रहे ब्राह्मणों को पुलिस ने रास्ते में ही रोका