प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई ने काट दी बहन की गर्दन, हाथ में लेकर पहुंचा थाने !

21 Jul, 2023
Head office
Share on :

Sister Murder in Barabanki: प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई रियाज ने बहन आशिफा की गर्दन काट दी और फिर थाने जा रहा था. गांव वालों ने फतेहपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक महिला का सिर काटने के बाद उसे हाथ में लेकर सड़क पर चलता जा रहा था। लोगों में ये नजारा देखकर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने युवक की फोटो खींचना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक  फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव का युवक हाथ में कटा सिर लेकर कोतवाली फतेहपुर पहुंचा। है। 

इसके बाद आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की।

आरोपी का नाम रियाज है। आज सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है।

बहन को कपड़े धोने के लिए बोला था रियाज
पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घर पर रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वापस आया तो अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी।

उस वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए। रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई। इसके बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा।

वहीं पड़ोसियों का कहना है, ‘रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।’

उनका कहना है, ‘इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया।’

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

News
More stories
छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए: सीएम योगी