जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दर्जनों कांग्रेसी पार्षद हुए AAP में शामिल

14 Oct, 2023
Head office
Share on :

पंजाब : जालंधर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पूर्व पार्षद और नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हों रहे हैं। पूर्व कौंसलर शमशेर खेहरा, मोनू बड़िंग, बाल किशन बाली, दीपक शारदा, देसराज जस्सल, मनमोहन राजू, ओम प्रकाश आप में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में ये नेता पार्टी में शामिल हुए हैं इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

इस दिन होंगे नगर निगम चुनाव

बता दें, पंजाब सरकार ने बड़े नगर निगम जैसे जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फगवाड़ा व पटियाला में नगर निगम चुनाव कराने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांच निगमों के चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है।

नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया

पंजाब सरकार को ही नगर निगम चुनाव की तारीख को तय करना था। वहीं राज्य की 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव का भी नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है और यहां भी 15 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।

News
More stories
मां बनने के बाद पहली बार बेटे के साथ आउटिंग पर निकलीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर