बड़ी खबर : अब नहीं रहे मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया, पूरा बॉलीवुड गम में डूबा

14 Sep, 2023
Head office
Share on :

दिल चाहता है, चक दे इंडिया और हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रियो कपाड़िया का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर 12:30 बजे आखिरी सांस ली। कपाड़िया परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी। 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे शिव धाम श्मशान भूमि गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Rio Kapadia Dies : बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है. एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है. 66 की  उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है. रियो कई बड़ी फिल्मों में दिखे और वो एक जाना पहचाना चेहरा थे लिहाजा उनके जाने से उनके फैंस काफी निराश है. वहीं उन्होंने फिल्मों के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम किया।

2013 में उन्होंने शो सपने सुहाने लड़कपन के और इसके साथ सिद्धार्थ तिवारी की महाभारत में काम किया था। रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे I

कपाड़िया परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी। 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे शिव धाम श्मशान भूमि गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आइए जानतें हें रियो कपाड़िया की फिल्में और सीरियल से जुड़ी कुछ बातें  

रियो कपाड़िया आखिरी बार जोया अख्तर की पॉपुलर सीरीज Made In Heavan 2 में नजर आए थे जो कि अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी। यहां उन्होंने ‘केशव आर्या’ का किरदार निभाया था। इससे पहले वह हॉट स्टार की ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में भी सीपी संदीप रॉय के किरदार में दिखे थे।

Rio Kapadia Dies: बॉलिवूडवर कोसळला दु:खाचा डोंगर, 'दिल चाहता है' फेम  अभिनेत्याचे निधन | bollywood news dil chahta hai fame actor rio kapadia  passes away at age of 66 | Saam Tv

और अब रियो कपाड़िया के पॉपुलर प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ‘बॉम्बे बेगम्स’, ‘द बिग बुल’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘मर्दानी’, ‘महाभारत’, ‘एजेंट विनोद’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘चक दे इंडिया’, ‘एक लड़की अंजानी है’, ‘कर्मा’, ‘कुसुम: एक आम लड़की की कहानी’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आए थे।

News
More stories
बाढ़ प्रभावित लीबिया में फंसे पंजाब, हरियाणा के चार लोगों को त्रिपोली में भारतीय दूतावास ने निकाला