लाहौर में महाराणा रंजीत सिंह के स्टेचू को तोड़े जाने के खिलाफ पाकिस्तान दूतावास के बाहर BJP का प्रदर्शन

18 Aug, 2021
Head office
Share on :

महाराजा की 180वीं पुण्यतिथि को चिह्नित करने के लिए जून 2019 में लाहौर किले में कोल्ड ब्रोंज से बनी नौ फीट की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। सिख साम्राज्य के पहले महाराजा सिंह ने करीब 40 वर्षों तक पंजाब पर राज किया। 1839 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

बता दें कि कट्टरपंथी समूह तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के सदस्यों ने मंगलवार को लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया। यह तीसरी बार है जब उच्च सुरक्षा लाहौर किला परिसर में स्थित महाराजा की प्रतिमा को तोड़ा गया है। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ता हुआ नजर आ रहा था। इसके बाद उसके साथ के अन्य लोगों ने उस शख्स को रोका और प्रतिमा से दूर ले गए।महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़े जाने की घटना की भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पाकिस्तान में बार-बार महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को तोड़ना बहुत निंदनीय है। इस कृत्य के लिए जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पाकिस्तान को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न घटे। 

News
More stories
संयुक्त राष्ट्र महिला ने'श्री शक्ति चैलेंज 2021' का शुभारम्भ किया,चुनौती का उद्देश्य 'नारी सशक्तिकरण' है,