गोला में भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्रीय ध्वज यात्रा

11 Aug, 2024
Head office
Share on :

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मुख्य वक्ता जिला मंत्री भाजपा खीरी उमेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता सुर्जन लाल वर्मा, अशोक सक्सेना द्वारा पार्टी के पुरोधा पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।


कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता उमेश शुक्ला ने कहा,” देश की आजादी के महापर्व पर सभी कार्यकर्ता 11 से 13 अगस्त तक एक दिन तिरंगा यात्रा निकालेंगे, 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता करेंगे व भारत माता के वीर सपूतों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेगें तथा 13 व 14 अगस्त को घरों में सम्पर्क कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाऐंगे।
मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की नीति से काम करती है ।हमारा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का महापर्व मनाएगा तथा भारत माता के अमर सपूतों के स्मारको पर स्वच्छता एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा
नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेयी ने किया।


कार्यशाला में नगर उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, रेखा मिश्रा, नगर मंत्री, विनोद कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, धीरज बाजपेयी, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता विश्वकर्मा, नगर संयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा अंकुर वर्मा,नगर संयोजक किसान मोर्चा विकास मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक तेज प्रकाश शुक्ला, शिवम गुप्ता, राहुल बाल्मीकि,सुनील मिश्रा, वीरेन्द्र गुप्ता, कैलाश गुप्ता, श्यामू कनौजिया, प्रमोद भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष प्रभात केडिया, शैलेन्द्र मिश्रा, गोपी गिरि, बालगोविन्द वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, आदर्श राठौर, रजत गुप्ता, अंकित कुमार मिश्रा, रामचन्द्र राठौर, प्रदीप खतौलिया, मनोज बाथम, सोनू त्रिवेदी, अमित मिश्रा, अमन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News
More stories
अलीपुर का ऐतिहासिक दंगल स्थगित, मिनी स्टेडियम की बदहाली आई सामने