दिल्ली सरकार के बजट पर भाजपा के गंभीर आरोप: बांसुरी स्वराज ने किया खुलासा

11 Oct, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट घाटे में क्यों है और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं किया।

बांसुरी स्वराज ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने DTC बस मार्शलों के मामले में भी जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को निराश किया है और वर्तमान में जनता परेशान है।

Tags: #दिल्लीबजट #भाजपाआरोप #बांसुरीस्वराज #आमआदमीपार्टी #DTCबसमार्शल #दिल्लीसरकार

रिपोर्टर विनोद रस्तोगी

News
More stories
असत्य पर सत्य की जीत: मुस्लिम परिवार की पीढ़ी दर पीढ़ी परंपरा