यमुना में डूबे दो युवकों के शव 24 घंटे बाद बरामद, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

15 Jul, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली: अलीपुर थाना इलाके के यमुना 7 नंबर घाट पर रविवार सुबह डूबे दो युवकों के शव 24 घंटे बाद NDRF की टीम ने बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान राजीव और राकेश के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे।

दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के यमुना 7 नंबर घाट पर डूबे हुए दोनों ही युवकों का शव एनडीआरएफ ने किया यमुना से रेस्क्यू कर किया बरामद 24 घंटे चली रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF को मिली बड़ी कामयाबी।शव को कब्जे में लेकर अलीपुर थाना पुलिस ने बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलीपुर थाना पुलिस कर रही पूरी मामले की जांच।

अलीपुर थाना इलाके के झंगोला 7 नंबर घाट पर दो चचेरे भाइयों की डूबने से यमुना में हुई मौत। दरअसल राजीव , राकेश और उनका अन्य साथी यमुना के किनारे बीते रविवार की सुबह फूल तोड़ रहे थे वही वह गर्मी के चलते यमुना में नहाने के लिए पहुंच गया। बीते रविवार के सुबह करीब 10:00 बजे तीनों ही युवक यमुना में डूबे थे जिनमें से एक युवक की तो जान बचा ली गई परंतु राकेश और राजीव यमुना में डूब गए। जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम की को सूचित किया गया। जिसके बाद NDRF  टीम और बोर्ड क्लब के गोताखोरों द्वारा यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF के ऑफिसर रतन सिंह ने बताया कि बीती शाम करीब 7 बजे  यमुना से एक युवक का शव NDRF की टीम ने 4 घंटे यमुना से बरामद किया। वहीं दूसरे युवक का शव भी NDRF ने आज करीब 11:00 बजे यमुना से बरामद कर लिया। दोनों ही डूबे हुए युवकों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की तरफ से करीब 24 घंटे का यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें उन दोनों ही शव को बरामद कर लिया गया है।

बाईट  -रजन सिंह NDRF ऑफिसर

आपको बता दें एक हफ्ते में पांच युवाओं की यमुना नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी है जिसको लेकर रेवेन्यू डिपार्टमेंट और फ्लड विभाग बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही दिल्ली में मानसून दस्तक देता है वैसे ही यमुना नदी में जलस्तर ओवरफ्लो होने लगता है और उसके लेकर भी फ्लड विभाग की तरफ से कई बड़े पुख्ता इंतजाम करने की बात कही जाती है । परंतु यमुना ओवरफ्लो होने से पहले ही यमुना में आ रहे पानी की शुरुआती दौर में ही पांच युवक यमुना नदी में डूबने से मर चुके हैं। प्रशासन की तरह से अभी तक कोई भी साइन बोर्ड यमुना किनारे नहीं लगाया गया फिलहाल दोनों ही लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags : #अलीपुर #यमुना #एनडीआरएफ #डूबने_से_मौत #प्रशासन_की_लापरवाही

दिल्ली से प्रदीप सिंह उज्जैन की रिपोर्ट

News
More stories
Mahasamund: 97 हजार हितग्राहियों को किया जा रहा 6 प्रकार की पेंशन से लाभान्वित