British diplomat को भारत मे मिला ‘अपने जीवन का प्यार’, शादी की तस्वीर हुई वायरल

20 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: जब काम के वजह से एक British diplomat, रियानोन हैरीज़, को चार साल पहले भारत आना पड़ा तो उसने प्यार में पड़ने की उम्मीद तो नहीं ही की होगी। हैरिस ने हाल ही में एक भारतीय व्यक्ति के साथ शादी की, और उनकी शादी की तस्वीर देख नेटिज़न्स गदगद हो गए और बधाई भरे संदेश पोस्ट करने लगें।

यूके के इस diplomat की कहानी उतनी ही अविश्वसनीय और उल्लेखनीय है जितनी कि #IncredibleIndia। एक भारतीय लड़के से उसकी शादी और एक भारतीय दुल्हन के रूप में सजी उनकी तस्वीरें वाकई खुश करने वाली है।

बताते चलें, हैरिस ब्रिटेन की उप व्यापार आयुक्त हैं और नई दिल्ली में काम करती हैं। उन्होंने एक भारतीय दुल्हन के रूप में तैयार अपने शादी समारोह से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। चमकीले लाल रंग की लहंगे-चुनरी, भारी गहनों और मेहंदी के साथ, वह एक परफेक्ट उत्तर-भारतीय दुल्हन लग रही थी। प्यार भरे इस फ्रेम में, वह अपने पति के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही है, जिसने लाल पगड़ी के साथ एक पारंपरिक क्रीम शेरवानी पहनी हुई है। अपने पति के हाथों में हाथ डाले ये तस्वीर उनकी प्रेम कहानी बयाँ कर रही थी।

तस्वीर में Rhiannon लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उसने भारतीय दुल्हन की तरह ही इसके साथ उत्तम आभूषण पहने और अपने दूल्हे के साथ तस्वीर खिंचवाई।

हैरीज़ बताती हैं, “जब मैं लगभग 4 साल पहले भारत आयी था, तो कई उम्मीदें और सपने लेकर आई थी। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन के प्यार से मिलूंगी और शादी करूंगी।”
उन्होंने हैशटैग में ‘शादी’ और ‘परिवार’ जोड़ते हुए कहा, “मुझे #IncredibleIndia में ऐसी खुशी मिली और मुझे खुशी है कि यह हमेशा मेरा घर रहेगा।”
कई लोगों ने जोड़े के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं कई लोग यह टिप्पणी करने से खुद को रोक ना सकें कि वह भारतीय पोशाक में कितनी सुंदर लग रही है।
मालूम हो, हैरिस को एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता और गॉडरॉकफिल्म्स के संस्थापक हिमांशु पांडे के रूप में अपना जीवन साथी मिला है।

News
More stories
YouTuber Max Fosh कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान की एलोन Elon Musk को भी पीछे छोड़ दिया?