Chandra Grahan 2023: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, जानें सूतक काल की टाइमिंग?

28 Oct, 2023
Head office
Share on :

Chandra Grahan 2023 साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसे अमृत काल भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा पर चांद अमृत वर्षा करता है। इस दिन चंद्रमा के पूजन से स्वस्थ व नीरोगी काया प्राप्त होती है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है।

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा पर आज इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। रात एक बजकर पांच मिनट से दो बजकर 18 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। एक घंटा 18 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। जबकि नौ घंटे पहले यानी शाम चार बजकर छह मिनट पर चंद्रग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा।

चंद्रग्रहण के सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान स्नान, पुण्य कार्य, व्रत, भगवान की मूर्ति का स्पर्श प्रतिबंध रहेगा। वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में महत्व है, लेकिन शरद पूर्णिमा को विशेष माना गया है।मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वीलोक में भ्रमण के लिए आती हैं व घर-घर जाकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Chandra Grahan 2023 Mantra)

चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. वैभव लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः’ का  जाप 108 बार करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. चंद्र ग्रहण के दौरान आप माता बगलामुखी के मंत्र ‘ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय’ का जाप कर सकते हैं. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र देव के मंत्र ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः’ का जाप करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है.

गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान (Grahan Precautions for Pregnant Ladies)

गर्भवती महिलाएं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इनका पालन ना करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है. माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए. इस समय कैंची, चाकू जैसी किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए. इस समय भूलकर भी बाहर नहीं जाना चाहिए.

ग्रहण के समय ना करें ये काम (Chandra Grahan Precautions)

माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानियां रखनी चाहिए. ग्रहण काल में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है. ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए. इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. ग्रहण काल में कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए.  इस समय ईश्वर की आराधना करनी चाहिए.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2023 Sutak)

आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी माना जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले लग जाता है. सूतक काल 28 अक्टूबर यानी आज शाम 4 बजे से लग जाएगा. सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और पूजा-पाठ भी नहीं किया जाता है.

इन जगहों पर चंद्र ग्रहण देखा दिखाई (Chandra Grahan 2023 Visibility)

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इसके अलावा यह ग्रहण को  नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा.

News
More stories
उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने आज केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये