हरियाणा के नूंह में फिर बवाल, कुआं पूजन करने जा रहीं महिलाओं पर मदरसे से पथराव के बाद तनाव,भारी पुलिस बल तैनात

17 Nov, 2023
Head office
Share on :

हरियाणा के नूंह जिले में कुछ महिलाओं पर पथराव की शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजरनिया ने कहा कि कुछ महिलाएं ‘कुआं पूजन’ के लिए जा रही थीं और एक मदरसे से कुछ बच्चों ने पथराव किया।

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में गुरुवार की रात एक मस्जिद से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने महिलाओं पर पथराव किया। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुई थीं। घटना रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर एक मस्जिद के पास हुई, जब महिलाओं का एक समूह कुआं पूजन के लिए जा रहा था। इस घटना की खबर फैलते ही शुक्रवार को सैकड़ों लोग जमा हुए और प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों के जमा होने पर पुलिस एक्शन में आई और चारों ओर फोर्स लगाई गई ताकि तनाव न फैल सके। नूंह में फैली हिंसा को शांत हुए कुछ ही समय हुआ है और एक बार फिर नुंह हिंसा की चपेट में है, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को हाथ-पांव फूल गए। ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। मदरसे के सीसीटीवी फुटेज चेक करके तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के प्रमुख नेताओं को बुलाकर शांति के लिए वार्ता की गई है।

‘स्थिति नियंत्रण में’

एसपी ने बताया कि 8 महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज की है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हम तीनों लड़कों से यह समझने के लिए पूछताछ कर रहे हैं कि यह घटना क्यों हुई। तीनों बच्चे नाबालिग हैं। हम महिलाओं के लगाए गए सभी आरोपों की जांच करेंगे। स्थिति नियंत्रण में है, और दोनों समुदायों के नेताओं को सुबह बुलाया गया था और बातचीत की गई थी।

News
More stories
हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की एक बैठक आयोजित हुई।