मुख्यमंत्री मान सिंह ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

23 Aug, 2023
Head office
Share on :

मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
इसरो की इस सफलता को ऐतिहासिक करार दिया
चंडीगढ़, 23 अगस्त: चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।

टैलिविजऩ के द्वारा इस गौरवमयी पल के हकीकी रूप लेने का गवाह बनते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नज़दीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नये रास्ते खोले हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शानदार उपलब्धी से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है।

News
More stories
योगी सरकार ने कैबिनेट में 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला