मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा: राष्ट्रीय नीति आयोग और गवर्नर कांफ्रेंस में भागीदारी

25 Jul, 2024
Head office
Share on :

रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 जुलाई को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और कुछ वरिष्ठ सचिव भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री साय इस बैठक में “विजन छत्तीसगढ़ 2047” के लिए आर्थिक मदद की मांग करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 2-3 अगस्त को गवर्नर कांफ्रेंस बुलाई है। यह कांफ्रेंस राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यकाल का दूसरा और कई राज्यपालों के कार्यकाल का अंतिम कांफ्रेंस होगा। इस कांफ्रेंस में आदिवासी बहुल राज्यों के विकास पर विशेष चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन 31 अगस्त को चार दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर रहेंगे और इस कांफ्रेंस में भाग लेंगे। उनके साथ सचिव यशवंत कुमार भी शामिल होंगे।

Tags : #छत्तीसगढ़ #विष्णुदेवसाय #दिल्लीदौरा #राष्ट्रीय नीति आयोग #द्रौपदीमुर्मू #गवर्नरकांफ्रेंस #विजन2047 #आदिवासीविकास

News
More stories
झारखंड हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति पर लगाई रोक