रामसेवकों के दल को सीएम साय ने किया अयोध्या रवाना

24 Jan, 2024
Head office
Share on :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्री राम मंदिर पहुँचे। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। राम मंदिर से सीएम साय ने अयोध्या-धाम में सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से रामसेवकों के दल को रवाना किया।

अधिकारी ने बताया कि दल के 60 रामसेवक अयोध्या में 60 दिन ठहरकर सेवा करेंगे। रामभक्तों के भोजन-पानी का प्रबंध करेंगे। बसना  विधायक संपत अग्रवाल ने श्री रामलला के ननिहाल से सेवा भेजने रामसेवकों को एकजुट किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिला रहा है मुख्यमंत्री के नाते झंडी दिखाने का।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षो तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए।

News
More stories
विधायक ने पुलिस जवानों के साथ किया पैदल पेट्रोलिंग, देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराया