CM योगी ने किया 11 IPS अफसरों का तबादला, अयोध्या-गाजियाबाद समेत कई जिलों के कप्तान बदले गए

24 Jun, 2023
Head office
Share on :

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को यूपी सरकार की ओर से प्रदेश के कुल 11 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादलों के इस क्रम में अयोध्या समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। 2012 बैच के आईपीएस राजकरन नय्यर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर तबादला किया गया है। साथ ही एस आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। योगी सरकार की ओर से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को किए गए तबादलों के क्रम में शलभ माथुर को डीआईजी अलीगढ़ बनाया गया है। भारती सिंह का अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 2009 बैच के आईपीएस मुनिराज जी को डीआईजी मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद राव कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।

बलिया के कप्तान रहे आईपीएस राजकरन नय्यर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर तबादला कर दिया गया है। आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। रवि कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अशोक कुमार मीणा को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शुभम पटेल का गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा विकास कुमार को फतेहगढ़ का पुलिस कप्तान और एस आनंद को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया है।

News
More stories
उत्तराखंड : हरीश रावत स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण, CBI अदालत ने आरोपियों को पेश होने को कहा, लिए जायेंगें वॉइस सैंपल !