नरेला में गोवंश हत्या: 6 गोवंशों की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

12 Jul, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में गोवंश हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर गढ़ी गांव के पीछे बने श्मशान घाट की बैक साइड पर कल देर रात करीब 6 गोवंशों की हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से गोवंशों पर वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या करने वाले मौके से फरार हो गए।

बाइट :- रोक्की राणा गौ रक्षा दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में पहले भी गोवंश हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे इलाके के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर जताई चिंता:

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बार-बार गोवंश हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाइट:- यश नरेला गौ रक्षा दल

पुलिस का कहना:

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना दिल्ली में गोवंश हत्या की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करती है। गौ रक्षा संगठनों और लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

News
More stories
मंगोलपुरी में 12 साल से बंद शौचालय: दलदल बनकर फैला रहा संक्रमण, भ्रष्टाचार का घेरा!