देहरादून पुलिस: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर ज़ोर

25 Jun, 2024
Head office
Share on :

देहरादून: राजधानी होने के चलते देहरादून में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बहाल करने, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने समेत पुलिस महकमे को और ज्यादा सजग बनाने के लिए पुलिस महकमा लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने देर रात तक अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया।

इस दौरान एसएसपी द्वारा जिले के सभी थानों में धोखाधड़ी के मामलो पर व्यौरा मांगा गया। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से आई शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए। साथ ही शहर में अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ ही उनपर अकुश लगाने के भी कड़े निर्देश भी जारी किए।

कानून व्यवस्था:

  • जनता से जुड़ाव: जनता से जुड़ाव बढ़ाने और पुलिस की छवि सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • शिकायतों का निस्तारण: विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शुभम कोटनाला

News
More stories
CM Mohan Yadav: उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए CM मोहन यादव ने की बैठक