देहरादून, 19 जून 2024: नेहरू ग्राम क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामवीर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल अंकुश नाम का एक अन्य आरोपी भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
देहरादून के नेहरू ग्राम क्षेत्र में रविवार रात हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपित रामवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रामवीर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, साथी एक अन्य आरोपी अंकुश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दें कि पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
इसके संबंध में बताते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रामवीर सहित अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि घटना में अन्य 2 के भी नाम इसमें शामिल थे, उनकी भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य दो अभियुक्त जो घटना में मौजूद थे या किसी तरह से घटना से संबंधित हैं उनकी तलाश भी की जा रही है और जल्दी उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट शुभम कोटनाला