कल देहरादून में रैली के बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव,खुद को घर में किया आइसोलेट

04 Jan, 2022
Head office
Share on :

नई दिल्ली :  ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढता जा रहा है।इसी के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस बेहद तेज गति के साथ फैलता जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको घर के अंदर ही क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे। वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल (सोमवार) को देहरादून में रैली की थी। इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा- मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है, लक्षण हल्के हैं। मैंने फिलहाल खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करा लें।’

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) आज होने वाली अपनी बैठक में अधिक प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है। ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है।, जिसमें टोटल कर्फ्यू जैसी पाबंदियां होती हैं। फिलहाल राजधानी में GRAP की येलो अलर्ट है।

अरविंद केजरीवाल के पिछले 5 दिनों के चुनावी कार्यक्रम:
3 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड का दौर किया था। देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा की थी।
2 जनवरी को अरविंद केजरीवाल लखनऊ में थे। यहाँ भी केजरीवाल ने एक चुनावी जनसभा की थी।
1 जनवरी को अरविंद केजरीवाल अमृतसर में राम तीरथ मंदिर में दर्शन करने पंहुचे थे। 31 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल पंजाब के पटियाला शहर में एक शांति-मार्च में शामिल हुये थे।
30 दिसंबर को केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर एक विजय यात्रा निकाली थी। इसमें उनके साथ पंजाब के सभी बड़े नेता और जीते हुये पार्षद थे।

News
More stories
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में व्याप्त मौजूदा खतरे और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की