“दिल्ली के डॉक्टर भीं हड़ताल पर, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की जघन्य हत्या।”

17 Aug, 2024
Head office
Share on :

राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों का गुस्सा उबाल पर हैं जिसका असर अब दिल्ली के हॉस्पिटल में भीं देखने को मिल रहा है। कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई जघन्य हत्या से देश की जनता स्तब्ध है। विभिन्न राज्यों में डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन का असर अब देश की राजधानी दिल्ली में भीं देखने को मिल रहा हैं डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन के इसी क्रम में दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित “संजय गांधी हॉस्पिटल” के डॉक्टरों ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर चलें गए।


हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि, जब तक मृत ट्रेनी डॉक्टर को न्याय नहीं मिलता और घटना में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होती तब तक ओपीडी बंद रहेगी इसी के साथ डॉक्टरों ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सीपीए एक्ट लागू करने की भी मांग की, और कहा जब तक डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं मिलती डॉक्टर्स अपनी सेवाओं को बंद रखेंगे।

रोनित मोर्या दिल्ली

News
More stories
भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह 2024 के अन्तर्गत पांचवे दिन संस्कृति शाखा द्वारा स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर किया सराहनीय कार्य