उत्तर-प्रदेश के गोंडा जिले में डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

28 Oct, 2022
देशहित
Share on :

प्रकरण में गुरुवार को डॉक्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली: उत्तर-प्रदेश के गोंडा जिले से डॉक्टर का अपने मरीज के साथ दरंदगी का मामला सामना आया है। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर ने अपनी महिला मरीज के साथ इंजेक्शन लगाने के बाद दरंदगी की वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल, डॉक्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। 

ये भी पढ़े: क्या KGF के रॉकी भाई करने जा रहे है बॉलीवुड में एंट्री ?

क्या है पूरा मामला?

गोंडा में डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
File photo

महिला के पति से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि खरगूपुर थाना क्षेत्र की एक प्राइवेट क्लीनिक के चिकित्सक अजमल के यहां पीड़ित महिला दो दिन पहले इलाज कराने गई थी। तहरीर के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने के लिए आरोपी डॉक्टर महिला को क्लीनिक के अंदर ले गया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी डॉक्टर ने महिला को चुप रहने की दी थी धमकी

धारदार हथियार से आतंकित करने के आरोप मे महिला समेत पांच गिरफ्तार -  sanatandharmparishad
File photo

पीड़िता के पति द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। हालांकि, इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया। प्रकरण में गुरुवार को डॉक्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। 

भुवनेश्वर से भी आयी थी डॉक्टर की दरंदगी की खबर

हाल में ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की बेटी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) का स्टूडेंट है, उसे मंगलवार को भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉक्टर की गिरफ्तारी 26 साल की युवती के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद की गई थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉक्टर ने शादी का वादा करके उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में पश्चिम बंगाल की एक अन्य महिला से सगाई कर ली। 

Edit by Deshhit news

News
More stories
Finally Elon Musk बने Twitter के Official CEO, पराग अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, शेयरों की ट्रेडिंग भी सस्पेंड!