यमुना नदी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में 10,000 रुपये मिलेंगे : CM अरविंद केजरीवाल

17 Jul, 2023
Head office
Share on :

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. कई जगह पर अभी भी जलभराव की समस्या है. यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट राहत की खबर लेकर आई है. दिल्ली में दोपहर 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत शिविर लगाए गए हैं.  अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यमुना किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

Delhi Floods Update: 10 हजार रुपए देने का ऐलान

अब दिल्ली सरकार का पूरा फोकस बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह सहायता राशि उन परिवारों को दी जाएगी जिनके घर का पूरा सामान बाढ़ के पानी में बह गया है या जिनका काफी नुकसान हुआ है।

रविवार दोपहर मोरी गेट स्थित एक स्कूल में बाढ़ पीढ़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के बाढ़ प्रभावित 6 जिलों के लोगों के लिए सरकार ने स्कूलों और धर्मशालाओं में राहत शिविर लगाए हैं। इनमें खाना, पानी और टॉयलेट्स के समुचित इंतजाम किए गए हैं। मोरी गेट के इस राहत शिविर में यमुना बाजार के लोग रह रहे हैं, जिनके घरों में पानी भर जाने से कई लोगों का सामान और जरूरी कागजात तक बह गए हैं। स्थिति सामान्य होते ही हम वहां कैंप लगाएंगे, ताकि लोग फिर से अपने जरूरी कागजात बनवा सकें। कुछ बच्चों की किताबें और स्कूल ड्रेसें भी पानी में बह गई हैं। दिल्ली सरकार ऐसे बच्चों को दोबारा किताबें और स्कूल ड्रेस भी देगी। कुछ इलाकों में यमुना का पानी भरने से बहुत ज्यादा कीचड़ हो गया है। ऐसी जगहों को मिट्टी डालकर ठीक किया जाएगा।

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, “हमने बाढ़ से प्रभावित दिल्ली के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्कूलों में राहत शिविर स्थापित किए हैं। प्रभावित लोगों के लिए आवास के साथ-साथ भोजन, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है।” इस बीच, दिल्ली के शिक्षा विभाग ने रविवार को कहा कि यमुना नदी के आसपास स्थित निजी और सरकारी स्कूल 17 और 18 जुलाई को बंद रहेंगे।

News
More stories
हरिद्वार में बैराज का गेट टूटा,यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा